फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: आंधी में गिरे पेड़ से टकराकर सिपाही की मौत, मुरादाबाद से लौट रहे थे घर

Sat, 21 May 2022 01:42 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुरादाबाद पीएससी में तैनात मेरठ के सिपाही की शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सिपाही ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सिपाही अंकित का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। मुरादाबाद पीएसी में तैनात सिपाही अंकिंत कुमार शुक्रवार देर रात ड्यूटी के बाद अपने घर मेरठ लौट रहे थे। बताया गया कि रास्ते में आंधी के कारण गिरे पेड़ से टकराने के कारण घायल हो गए थे। आज सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद पीएसी में तैनात सिपाही अंकित कुमार शुक्रवार रात बाइक से मेरठ लिसाड़ीगांव घर लौट रहे थे। गढ़ के पास तेज आंधी के चलते पेड़ गिरने से घायल हो गए थे। आधी रात को सिपाही को मेडिकल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिपाही की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया।  2019 बैच में भर्ती हुए थे। अंकित के परिवार में तीन बहने और दो भाइयों हैं। परिवार मे अंकित सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा बस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें