फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष नगर में दो पक्षों में विवाद, युवक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष नगर में दो पक्षों में विवाद, युवक का सिर फोड़ा
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन के सुभाषनगर में शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सिर में डंडा लगने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। घायल युवक की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, सुभाषनगर गली नंबर दो निवासी महेश शुक्रवार सुबह घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाले प्रदीप उर्फ सेठी ने उसे देखकर अभद्रता शुरू कर दी। महेश ने प्रदीप को रोका तो दोनों में विवाद बढ़ गया। प्रदीप ने भाई संदीप के साथ मिलकर महेश पर हमला कर दिया। सिर में लोहे की रॉड लगने के कारण महेश लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस पहुंची और प्रदीप को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद महेश भी परिवार के साथ थाने आ गया और तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि घायल की डाक्टरी करा दी गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें