प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आंगनबाड़ी कर्मचारियों, आशा, एएनएम, मुख्य सेविकाओं और आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। मेरठ में एनआईसी भवन में सांसद राजेंद्र अग्रवाल और एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा मौजूद रहीं। जनपद की 12 सीएचसी पर आशा और एएनएम ने टीवी पर प्रधानमंत्री का सीधा संवाद कार्यक्रम देखा।
जनपद के 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग केकर्मचारी मौजूद रहे। इसके लिए वहां टीवी की व्यवस्था कराई गई थी। हालांकि मेरठ के कर्मचारियों से सीधा संवाद न होकर वह टीवी पर प्रधानमंत्री और अन्य कर्मचारियों के संवाद को लाइव देख सके । आईटी विभाग द्वारा जनपद में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर पर भी सीधे संवाद का प्रसारण किया गया, जहां ग्राम्य विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, लेखपाल मौजूद रहे।