ग्राम नंगलाताशी के लोगों ने बच्चा श्मशान घाट के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग को लोकर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल से मुलाकात की। गांव वालों ने बताया कि गांव की बच्चा श्मशान घाट की की भूमि पर एमडीए ने मिट्टी डाल दी और वहां लगा बोर्ड भी उखाड़ के फेंक दिया।
उन्होंने बताया कि आसपास अन्य कोई भूमि भी श्मशान घाट के लिए नहीं है, ऐसे में गांव के लोगों को मृत बच्चों के शव को दफनाने में दिक्कत हो रही है। गांववासियों ने कैंट विधायक से जल्द से जल्द बच्चा श्मशान के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गांव के अरविन्द, जगत सिंह, हरिश्चन्द्र, शेर सिंह, सतपाल, बिजेन्द्र आदि मौजूद रहे।