फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक ने मौके पर तोड़ा दम, चालक कार छोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 16 Sep 2022 04:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र में मेरठ-गढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक व कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि मुरादपुर जनूपुरा निवासी दुष्यंत पुत्र सतपाल बाइक पर सवार होकर किसी काम से मेरठ जा रहा था। वहीं किठौर थाना क्षेत्र में मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित नैय्यर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचते ही मेरठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार युवक दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चालक कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: मास्टरमाइंड पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोली- सहन नहीं हो रहा था अत्याचार, जानें पूरा सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें