फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा महानगर अध्यक्ष पर हमला, फायरिंग कर भागा आरोपी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Fri, 16 Sep 2022 10:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

घर के बाहर टहल रहे बसपा महानगर अध्यक्ष पर हमला बोल दिया गया। उन्होंने विरोध किया तो हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बुढ़ाना गेट के पास खत्ता रोड पर गुरुवार देर रात बसपा महानगर अध्यक्ष परवेज आलम पर एक युवक ने गोलियां चला दीं। आरोप है कि उक्त युवक बुधवार रात तीन बजे उनके मोहल्ले में घूम रहा था, जिसको परवेज ने टोका था। उसी दौरान उक्त युवक धमकी देकर गया था। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट के पास खत्ता रोड पर बसपा महानगर अध्यक्ष परवेज आलम अपने घर के पास रात में टहल रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पर पहुंचा और डंडे से परवेज आलम पर हमला बोल दिया। परवेज ने डंडा छीन लिया और शोर मचा दिया। जिस पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे पहले भीड़ आरोपी की घेराबंदी करती कि वह फायरिंग करते हुए फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक: रात में शूटर को घर में सुलाया, सुबह हाथ में थमाई पिस्टल, बोली- बच न जाए पति, कातिलों ने उगला पूरा सच
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परवेज आलम से जानकारी ली और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। सीसीटीवी फुटेज में युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा है। सीओ कोतवाली का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें