फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दभरी दास्तां: तलाक देकर आबरू लूटता रहा शौहर, दोस्तों से भी कराता रहा दरिंदगी, आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश

Wed, 15 May 2024 09:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक महिला ने एसएसपी को आपबीती सुनाई तो पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। महिला ने बताया कि तीन तलाक देने के बाद भी उसका शौहर आबरू लूटता रहा। बताया कि अपने दोस्तों से भी दरिंदगी कराता रहा। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला तीन तलाक और दुष्कर्म के चक्रव्यूह में फंसकर रह गई है। उसने अपने पति पर सामूहिक दुष्कर्म सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी निवासी पीड़िता के मुताबिक, किशोर अवस्था में उसके घर के सामने रहने वाले एक युवक ने उसे अपने घर पर बुलाया था। आरोप है कि वहां नशीली चाय पिलाकर युवक और उसके दो दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर किसी को कुछ बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि कुछ समय बाद उसकी शादी एक अन्य युवक से हो गई। शादी के बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करते रहे। उसने अपने पति को सच्चाई बता दी। इससे नाराज होकर पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी युवक ने अपनी गलती मानते हुए पीड़िता से निकाह कर लिया। इसके बाद भी उसका पहले वाला शौहर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अक्सर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करता रहा। वह पीड़िता के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा
विज्ञापन

अब पीड़िता दो महीने की गर्भवती है। उसके वर्तमान पति ने भी उसे रखने से मना कर दिया है। इन हालात में वह दोराहे पर खड़ी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी आहुति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें