फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक को गोली लगी
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के नंगला राठी गांव में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने बाइक सवार दो युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हथियार साफ करते हुए गोली लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नंगला राठी गांव निवासी सुधीर कुमार सोमवार दोपहर खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सीने में गोली लगने से सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची। लेकिन परिजन नहीं मिले। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद सीओ दौराला संजीव दीक्षित, थाना प्रभारी किरणपाल मोदीपुरम स्थित अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों से पूछताछ की। ग्रामीणों और परिजनों के अलग अलग बयान होने पर पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस के कहने के बाद भी परिजनों ने तहरीर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

घायल युवक के परिजन सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। अभी तक तहरीर भी नहीं दी है। पूछताछ जारी है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -संजीव दीक्षित, सीओ दौराला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें