एक युवक ने मकान में घुसकर युवती को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह उससे बातचीत नहीं करेगी, तो वह उसके ऊपर तेजाब डाल देगा। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक वीडियो भी बनाने लगा और उसे वायरल करने की धमकी दी। धमकी देने के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
मुजफ्फरनगर जनपद में नगर की एक कॉलोनी निवासी युवक मोहल्ले में ही रहने वाली युवती को अकेली देखकर उसके मकान में घुस गया। युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ करनी प्रारंभ कर दी। युवक ने छेड़छाड़ करने को लेकर अपने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो भी बनाने लगा। युवती ने छेड़छाड़ व वीडियो बनाने का विरोध किया। इस पर युवक ने युवती को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह उससे बातचीत नहीं करेगी, तो वह उसके ऊपर तेजाब डाल देगा और आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल कर देगा। इस दौरान युवती के परिजन आ गए। युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर संचालिका पर युवकों ने फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती, एसएसपी ने जांच लिए गठित की टीम
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने युवती से पूछताछ की। पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए उसके मकान में दबिश दी, लेकिन युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस को इस मामले की अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/