फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक व्यक्ति ने मंदिर में घुसकर की शरारत, ग्रामीणों में फैला आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 17 Oct 2020 12:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में धामपुर थाना क्षेत्र के गांव घोसिया बाला में शुक्रवार रात को एक व्यक्ति ने शिव मंदिर में घुसकर पूजा के सामान को फैला दिया। इसके अलावा रामायण और देवी-देवताओं के कैलेंडर को एकत्र कर उनमें आग लगा दी। वहीं शनिवार सुबह इसकी जानकारी लगने पर गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और हाफिजाबाद निवासी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि सलमान मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह गांव में ऐसे ही घूमता-फिरता रहता है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Navratri 2020: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


उधर, थानाध्यक्ष शेरकोट का कहना है कि पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। एसओ ने मंदिर में रखी मूर्तियों के खंडन होने से इनकार किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें