मेरठ के कोतवाली के पुर्वा अहिरान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह युवक का शव पंखे पर लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं परिजनों ने कार्रवाई से इनकार करते हुए पुलिस को वापस लौटा दिया। कुछ देर बाद 112 पुलिस को किसी ने सूचना दी कि युवक ने फांसी नहीं लगाई, उसकी हत्या की गई है।
यह सूचना मिलने पर पुलिस फिर से पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा। चर्चा है कि मंगलवार शाम को घर में किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। बताया गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ मारपीट की थी। इसके बाद बड़े भाई अमरजीत ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।