फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ट्रांसपोर्टर गेट के सामने बनेगा अस्थायी चौराहा, व्यापारियों ने दी चेतावनी

Wed, 25 Aug 2021 01:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि कट नहीं खोला तो हड़ताल पर चले जाएंगे। ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों ने कहा कि ट्रकों के कई किलोमीटर अतिरिक्त संचालन के साथ ही रोजाना 20 लाख का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर बदला रूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित ट्रांसपोर्टर गेट के सामने डिवाइडर तोड़कर अब अस्थायी चौराहे बनेगा। इससे ट्रांसपोर्टरों और माधवपुरम के लोगों को राहत मिलेगी। इससे पहले ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों ने काफी देर तक हंगामा और प्रदर्शन किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सात दिन के ट्रायल के साथ अस्थायी चौराहे का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


टीपीनगर में वनवे ट्रैफिक का विरोध करते हुए मंगलवार को संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी और ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। चेतावनी दी कि कट नहीं खोला तो हड़ताल पर चले जाएंगे। ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों ने कहा कि ट्रकों के कई किलोमीटर अतिरिक्त संचालन के साथ ही रोजाना 20 लाख का नुकसान हो रहा है। माधवपुरम चौराहे पर 70 से अधिक दुकानों का कारोबार प्रभावित है। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने समस्या दूर न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

बाद में एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि सात दिन के लिए कट खोलकर अस्थायी चौराहा बनाया जाएगा। हालांकि टीपीनगर में एक लेन पूरी तरह खाली करनी होगी। प्रदर्शन करने वालों में दीपक रहलन, सुरेंद्र शर्मा, पंकज अनेजा, अमित बंसल, सचिन चोपड़ा, अतुल शर्मा, अशोक शर्मा, रविकांत, रोहित कपूर, मंगल राठी, सरदार खेता सिंह, विपुल शर्मा, सुभाष, पिंकू, अंकुर प्रजापति आदि शामिल रहे। बता दें कि सोमवार को भी ट्रांसपोर्टरों ने इस मामले में काफी देर तक हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें