फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली देंगे फ्री

Wed, 25 Aug 2021 11:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शिवपाल सिंह यादव मेरठ के जानी में प्रस्तावित मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और अमित जानी नेचुरोपैथी इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
मेरठ में शिवपाल यादव का स्वागत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता को भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के सिवाय कुछ नहीं दिया है। अगले विधानसभा चुनाव में अगर वो सत्ता में आए तो सभी को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। स्नातक कर चुके युवाओं को रोजगार के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को मेरठ के जानी में प्रस्तावित मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और अमित जानी नेचुरोपैथी इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने किसान व देश की गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। कामगार परेशान हैं। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

पांच साल में प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं की। गन्ना भुगतान अटका पड़ा है। खाद, बीज, कृषि यंत्रों के दामों में वृद्धि हुई है। कृषि कानून लाकर भाजपा ने अपना किसान विरोधी रुख दिखा दिया है। प्रदेश में प्रसपा की सरकार आने पर कृषि कानूनों को लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से सिर्फ दो ही पूंजीपतियों को फायदा हुआ। पिछले पांच साल में प्रदेश सबसे पीछे 25वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


चुनावी मूड में दिखे शिवपाल ने कहा कि सत्ता में आने पर सभी को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। कोराना काल में इलाज के नाम पर गरीब जनता को लूटा गया। उन्होंने आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए प्रसपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। जनसभा को अमित जानी ने भी संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव जगबीर गुर्जर, मरगूब त्यागी, नवदीप गोलिया, उस्मान सिद्दीकी, सौरव यादव, शैंकी वर्मा, जाहिद हर्रा, मोहित चप्राणा, बदरूद्दीन, आस मोहम्मद, शशि पिंटू राणा, मुर्तजा अली गुड्डू, कासिम क़ुरैशी आदि मौजूद रहे। जनसभा में शिवपाल के आने से पहले रागिनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला गायकों ने नृत्य किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें