फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर बनाया प्लान, फिर रिश्तेदारों को कॉफी में पिलाई नशे की गोलियां और...

Thu, 25 Feb 2021 05:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कॉफी - फोटो : getty images
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के पांच सदस्यों को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती ने अपने मामा और उनके परिवार के चार सदस्यों को कॉफी में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई। 

विज्ञापन


वहीं गुरुवार को प्रेमी सुहैल अपनी प्रेमिका को लेने पहुंचा। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सुहैल द्वारा बताए गए पते पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर संचालक व सुहैल की प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र रोशनी कॉलोनी निवासी सलाउद्दीन पावर लूम चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। सलाउद्दीन की पत्नी शायमा काफी दिनों से बीमार चल रही है। घर में काम करने के लिए सलाउद्दीन अपनी बहन की बेटी को कुछ दिन पूर्व घर ले आया था। आरोप है कि किशोरी का ढबाईनगर निवासी सुहैल पुत्र मंजूर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ शिक्षिका हत्याकांड: घर में सेक्स रैकेट चलाते थे आरोपी पति और डॉक्टर, खुलेंगे कई और बड़े राज, तस्वीरें

इसी के चलते बुधवार रात को प्रेमी सुहैल नशीली गोलियां लेकर अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा। आरोप है कि किशोरी ने नशे की गोलियां अपने मामा सलाउद्दीन व उनके परिवार के लोगों को कॉफी में मिलाकर पिला दी। इससे परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। वहीं गुरुवार सुबह परिवार के सदस्य नहीं उठे तो पड़ोसियों को शक हो गया। पड़ोसिों ने सलाउद्दीन को किसी तरह उठाया। इस दौरान सलाउद्दीन की पत्नी शायमा की हालत ज्यादा खराब हो गई। सलाउद्दीन के बच्चे अकसा व आहद भी बेहोशी की हालत में थे। 

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सुहैल किशोरी को ले जाने के लिए आया था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुहैल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सलाउद्दीन व उसके परिवार के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि किशोरी ने रिश्तेदारों को नशीली गोलियां कॉफी में मिलाकर पिलाई थी। जांच कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें