कॉलेज में छात्रों को मुर्गा बनाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में मुजफ्फरनगर जिले के महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना में छात्रों को मुर्गा बनाकर कॉलेज प्रांगण में घुमाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम के आदेश पर डीआईओएस ने संविदा पर कार्यरत एक शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही एक अध्यापक को सस्पेंड करते हुए प्रधानाचार्य को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
यह भी पढ़ें: यूपी: एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग, छह स्टूडेंट्स तीन माह के लिए निलंबित, पीड़ित ऐसे बने आरोपी
महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज की एक वीडियो वायरल हुई है। इस वीडियो में एक साथ बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों को मुर्गा बनाकर कॉलेज के प्रांगण में घुमाया जा रहा है। दो शिक्षक हाथ में छड़ी लिए हुए हैं और जो छात्र मुर्गा नहीं बन रहा है, उसकी पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला डीएम सेल्वा कुमारी जे के संज्ञान में पहुंचा, तो उन्होंने डीआईओएस गजेंद्र कुमार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कुछ ही देर में मामले की जांच कर कॉलेज में कार्यरत दो शिक्षकों को दोषी पाया। इनमें अस्थाई कर्मचारी संजू चौधरी की सेवा समाप्त कर दी गई है। स्थाई अध्यापक रवि कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में 11वीं के छात्र की पिटाई का मामला, अध्यापक ने मानी गलती, मां ने कहा इंसाफ चाहिए
वहीं पूरा प्रकरण संज्ञान में आने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर प्रधानाचार्य फूल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। डीआईओएस ने बताया कि मामला गंभीर था इसलिए कार्रवाई तुरंत की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/