जांच में यह भी सामने आया कि अंकुर ने घटना से कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी से बात की थी। फिलहाल उसकी पत्नी मायके में हैं। उसकी शादी मार्च में ही हुई थी। अंकुर के बड़े भाई पंकज एसएसबी में तैनात है। अंकुर की दो बहनें हैं, दोनों की शादी हुई है।
उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/