फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दो बदमाशों को मारी गोली, दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी भी घायल

Fri, 16 Aug 2019 12:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इन मुठभेडों में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में एक आरक्षी भी घायल हो गए। दोनों घायलों और आरक्षी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मुठभेड़ - 1
मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र में खतौली मोड पर पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरा बदमाश शोएब उर्फ आबिद पुत्र मौसम निवासी ग्राम माण्डी थाना तितावी मुजफ्फरनगर घायल हो गया। इस दौरान थाना शाहपुर पर नियुक्त आरक्षी प्रेमपाल भी गोली लगने से घायल हुए। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल शाहपुर में उपचार लिए भेजा गया है। 

वहीं एक बदमाश सोनू उर्फ मामा पुत्र इकबाल निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर मौके के भागने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त शोएब उपरोक्त के कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल एवं एक तमंचा व कारतूस बरमाद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना शाहपुर व तितावी में लूट, चोरी एवं गैंगेस्टर आदि के लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़- 2
वहीं शामली जनपद में कैराना रोड पर गुरुवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार गांव एरटी निवासी सचिन शर्मा से नगदी और मोबाइल लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। कैराना रोड पर बिजलीघर के निकट हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में दरोगा योगेंद्र सिंह हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं। 

बताया गया कि पकड़े गए घायल बदमाश का नाम सनी उर्फ हीरो निवासी गांव कोटा लखेरी थाना इंदरगढ़ी जिला बूंदी राजस्थान है, जो हाल में गांव दूधली थाना झिंझाना में रिश्तेदारी में रह रहा था। वहीं फरार बदमाश का नाम राहुल पुत्र फूल सिंह निवासी गांव खानपुर थाना झिंझाना है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, तमंचा, कारतूस व लूटी गई नकदी करीब पांच हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार एक दिन पहले शामली में माजरा रोड दरोगा की पत्नी से लूटी गई सोने की चेन बरामद की है। 

पुलिस का कहना है पकड़ा गया बदमाश अंतर्राज्यीय शातिर बदमाश है जो चेन स्नेचिंग और लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है। घायल दरोगा और बदमाश का सीएचसी शामली में उपचार करा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें