फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास बनवाने के लिए लगी कतार, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आज से बिना पास निकले तो जुर्माना भरना पड़ सकता है। प्रशासन ने पांच रंग के पास जारी करने की घोषणा की थी परंतु इस व्यवस्था को भी बनाने में कहीं न कहीं चूक हुई। जिसके चलते शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पास बनवाने वालों का तांता लग गया और सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो गई।
विज्ञापन

एडीएम सिटी कार्यालय में पास बनवाने के लिए भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त हो गई। पहले सब्जी विक्रेताओं के पास बनाने के लिए कहा गया परंतु वे इधर-उधर भटकते रहे। इन्हें कभी एडीएम (एलए) कार्यालय भेजा गया तो कभी एसडीएम सदर कार्यालय। एडीएम (एलए) कार्यालय के बाहर सैकड़ों लोग बैठे रहे परंतु वहां कार्यालय पर ताला लटका रहा।
ई-पास के लिए भी परेशान हुए लोग
एक से दूसरे जिले में जाने के लिए प्रदेश सरकार के ई-पास पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन पास बनवाने में भी पांच-पांच दिन का इंतजार करने के बाद भी हल नहीं निकल रहा है। जिससे लोगों को यदि कहीं जाना जरूरी है तो परेशानी झेलनी पड़ सकती है। लोगों ने ई-पास के लिए भी एडीएम प्रशासन कार्यालय के बाहर लंबी लाइन लगा ली। हालांकि, बाद में कर्मचारियों ने एक-एक कर उनके आवेदन का नंबर नोट करके जल्द पास बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी भी रहे परेशान
प्रशासन ने सफेद रंग के पास सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी किए थे परंतु भीड़ होने की वजह से अभी तक कई विभागों को पास नहीं मिल सके हैं। वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी पास बनवाने के लिए घूमते रहे। वहीं, सामुदायिक रसोई से जुड़े लोगों को भी पास बनवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
नहीं बनाई गई हेल्प डेस्क
कलक्ट्रेट में पास बनवाने के लिए आने वाले लोगों को जानकारी का अभाव था। उनके लिए हेल्प डेस्क नहीं बनाई गई। जिससे वे आसानी से प्रक्रिया पूरी कर पाते और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें