यूपी के मेरठ में एक किशोरी का फोटो एप द्वारा बदलकर अश्लील बनाने का मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि किसी व्यक्ति ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से पुत्री का फोटो उठा लिया। इसके बाद फोटो में बदलाव कर अश्लील बनाकर उन्हें भेज दिया। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उनकी पुत्री का फोटो वायरल न कर दे।