फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एएनटीएफ ने 30 लाख की अफीम के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली रोड स्थित टीपीनगर गेट से करीब तीन किलोग्राम अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं और वहां के किसानों से अफीम खरीदकर मेरठ में सप्लाई करते थे। दोनों तस्करों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ एएनटीएफ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को सूचना मिल रही थी कुछ अंतरराज्यीय तस्कर झारखंड से अफीम लाकर मेरठ में सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दिल्ली रोड पर टीपी नगर गेट से 2.96 किग्रा के साथ गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 30 लाख रुपये है। पकड़े गए तस्करों के नाम छोटू दांगी पुत्र नागेश्वर निवासी मझगांवा, थाना गिरधौर जिला चतरा, झारखंड और पालेश्वर कुमार उर्फ नेपाली पुत्र अशोक दांगी निवासी मोहल्ला सिघांनी थाना व कस्बा पत्थल गड्ढा जिला हजारीबाग झारखंड बताए गए।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके गांव से थोड़ी दूरी पर रमखेत क्षेत्र में अफीम की खेती की जाती है। यहीं किसानों से अफीम खरीद लेते है और यहां फुटकर में बेचकर काफी मोटा लाभ कमा लेते हैं। यह अफीम उन्होंने 2.80 लाख रुपये में खरीदी थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें