फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेड पर पति की लाश देख पत्नी के उड़े होश, सामने आया मौत का ये कारण, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Apr 2024 09:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं, बेड पर पति की लाश देखकर पत्नी के होश उड़ गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में मोदीपुरम थाना क्षेत्र के पल्लवपुरम फेज-1 की डबल स्टोरी में शनिवार को एक राज मिस्त्री ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मजदूरी करके लौटी पत्नी ने पास में जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी देखी तो जानकारी हुई। 

विज्ञापन


इसके बाद आनन-फानन राज मिस्त्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पल्लवपुरम फेज वन की डबल स्टोरी निवासी अनिल उर्फ सोनू (40) राज मिस्त्री का कार्य करता था। उसके चार बच्चे हैं। शनिवार को अनिल घर पर ही था, जबकि पत्नी मजदूरी करने गई थी। देर शाम पत्नी घर लौटी तो अनिल बिस्तर पर लेटा हुआ था। महिला ने समझा कि वह सो रहा है, लेकिन पास में जहरीले पदार्थ की शीशी देखी तो होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: Baghpat: फर्जी वोट डलवाने को लेकर बखेड़ा, बुजुर्ग को गाड़ी में बैठाया तो पुलिस से भिड़े रालोद कार्यकर्ता
विज्ञापन

वहीं, महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: बुझे तीन घरों के चिराग: दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे अपने गांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें