फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम, निकाह फिर धोखा: दो बच्चों का बाप निकला मुफ्ती, गर्भवती हुई तो नाता तोड़ा, नर्सिंग की छात्रा मांगे न्याय

Sat, 14 Jan 2023 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पहले से शादीशुदा एक मदरसे के मौलाना ने छात्रा को झूठे प्रेम जाल में फंसाकर निकाह कर लिया। छात्रा गर्भवती हुई तो मौलाना उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पहले से शादीशुदा एक मदरसे के मौलाना ने छात्रा को अपने झूठे प्रेम के जाल में फंसा कर उससे निकाह रचा लिया। अब आठ महीने की गर्भवती छात्रा को छोड़कर मौलाना अपनी पहली बीवी के पास जाकर रहने लगा है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सरधना कस्बे की रहने वाली युवती शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने बताया कि वह डेढ़ साल पहले बीएएमएस कर रही थी। वहीं, उसकी छोटी बहन कस्बे के मदरसा जन्नतुल बगिया में पढ़ाती थी।

यह भी पढ़ें: अनोखी दोस्ती: 12 साल से नेवलों की महंत से है मित्रता, कभी कोबरा से बचाई थी साधु की जान, अब रहते हैं साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि मदरसे के मौलाना अबूजर ने खुद को अविवाहित बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ दिन लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद मौलाना ने उससे शादी कर ली और मुरादनगर में रहने लगा। इसी बीच युवती को पता चला कि मौलाना पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

युवती ने मौलाना की इस बात का विरोध किया तो मौलाना आठ महीने की गर्भवती दूसरी बीवी को छोड़कर अपनी पहली बीवी के पास जाकर रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि अब अबूजर और उसका परिवार उसे अपने घर में रखने से इनकार कर रहे हैं।

एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने मौलाना पर अपनी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें