फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में चाइनीज मांझे का खौफ: फिर हुई दर्दनाक घटना, स्कूटी सवार के लिए बना काल, मचा कोहराम

Wed, 13 Oct 2021 08:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 20 दिन के भीतर चाइनीज मांझे से दो लोगों की जान चली गई। शहर में बुधवार को फिर से दर्दनाक घटना हो गई। रोहटा रोड स्थित जवाहरनगर के पास स्कूटी सवार निर्मल की चाइनीज मांझे से गर्दन कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ में चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में खतरनाक चीनी मांझे ने बुधवार शाम फिर एक युवक की जान ले ली। 20 दिन में यह दूसरा हादसा है, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। हाईकोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगा है, इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन की नींद नहीं टूट रही। चीनी मांझा लोगों की जान ले रहा है। इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिंह लग रहा है। 

विज्ञापन


दर्दनाक हादसा बुधवार शाम कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के रोहटा रोड स्थित जवाहरनगर के पास हुआ है। वहां के रहने वाले राजमिस्त्री निर्मल (35 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान चीनी मांझा निर्मल की गर्दन में फंस गया। जिससे वह लहूलुहान होकर स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। यह हादसा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। उसकी गर्दन से लोगों ने मांझा निकला, लेकिन वह बेहोश हो गया। 

सूचना मिलते ही टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। जानकारी लगते ही निर्मल के परिवार के लोग भी वहां पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चीनी मांझे को लेकर स्थानीय लोगों ने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस ने चीनी मांझे से पतंग उड़ाने वाले व मांझे बेचने वाले का पता लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी। लोगों ने कहां कि 23 सितंबर 2021 को एनएच-58 हाईवे पर बीफार्मा छात्र अजय कुमार निवासी रसूलपुर खतौली की जान भी चीनी मांझे ने ली थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाएगी। सभी थानेदारों को निर्देश दिए है कि चीनी मांझा बेचने और पतंग उड़ाने वाले की निगरानी करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें