मेरठ: मजदूर की मौत के मामला में जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
मेरठ के सरधना में बिनौली मार्ग पर स्थित एक गोदाम पर ट्रक से सरिया उतारते समय एक मजदूर की सरियों के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक आरिफ (45 वर्ष) पुत्र शौकत अली मुजफ्फरनगर के ईदगाह रोड सुजरू का रहने वाला था। वह ट्रक पर मजदूर के रूप में आया था। उसकी सरियों के नीचे दबकर मौत हुई। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया कि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई।