थानाध्यक्ष नौचंदी तपेश्वर सागर का कहना है कि जांच कराएंगे। ड्यूटी के दौरान गेम खेलना ठीक नहीं, फरियादियों की शिकायत सुनना हमारी प्राथमिकता है। जो महिला पुलिस गेम खेल रही थीं, उससे भी जवाब मांगा जाएगा।
UP पुलिस का नया कारनामा, वर्दी में डांस करते पुलिसकर्मी कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
कैसे सुधरेगी पुलिस व्यवस्था
एसएसपी ने एक साथ 102 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवा दी। पुलिस और हाईटेक बने, इसके प्रयास में मुख्यमंत्री व डीजीपी लगातार प्रयास कर रहे हैं। थानों में चार-चार इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई। लेकिन थानाध्यक्ष को छोड़कर अन्य तीनों इंस्पेक्टर काम ही नहीं करना चाहते। हालत यह हैं कि मेरठ के किसी भी थाने में चार इंस्पेक्टर ड्यूटी पर नहीं है। कोई छुट्टी पर है तो किसी ने ज्वॉइन ही नहीं किया। एक-दो थाने में थानाध्यक्ष के अपराध निरीक्षक की तैनाती है। जिनका थाने में कोई रिजल्ट नहीं है।
कार्रवाई की जाएगी
थाने में अपराध निरीक्षक के पास कई जिम्मेदारी हैं। वह महिला पुलिस के साथ ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर गेम खेल रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी सिटी से जांच कराई जाएगी।
- अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/