मेरठ में शनिवार को एक युवती ने परिजनों के साथ मिलकर डॉक्टर के क्लिनिक पर हंगामा कर दिया। युवती का आरोप है कि उसने आंख का ऑप्रेशन कराया था लेकिन, उसकी आंख की रोशनी चली गई है।
विज्ञापन
वहीं हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस क्लिनिक में पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित परिवार बिना शिकायत किए ही वापस लौट गया।
जिला बुलंदशहर के गुलावटी निवासी यास्मीन ने पांच दिन पहले एनएएस कॉलेज के पास आंखों के एक डॉक्टर से लेंस डलवाया था। युवती का आरोप है कि लेंस डलवाने के बाद से उन्हें पास का कुछ भी नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। युवती शनिवार को परिजनों के साथ क्लिनिक पर पहुंची तो डॉक्टर ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने हंगामा कर दिया।