फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करंट लगने से लाइनमैन की मौत, शव रखकर जमकर हंगामा, 25 लाख मुआवजे की मांग

Mon, 02 Sep 2019 11:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाती पुलिस और नीचे लाल घेरे में मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में चांदीनगर थाना क्षेत्र के फुलैरा गांव में विद्युत लाइन ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने धौली प्याऊ पुलिस चौकी के सामने ढिकौली-बंथला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा दिलाने व एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर खेकड़ा एसडीएम व सीओ फोर्स के साथ पहुंचे। एसडीएम ने आरोपी एसएसओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खोल दिया। 

विज्ञापन


पूरनपुर नवादा गांव निवासी सोनू उर्फ राहुल पुत्र भगवान विद्युत उपकेंद्र फुलैरा में संविदा लाइनमैन पद पर तैनात था। सोमवार सुबह वह फुलैरा गांव के जंगल में शटडाउन लेकर विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। इसी समय लाइन में करंट दौडने लगा। करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर धौली प्याऊ पुलिस चौकी पर पहुंचे और ढिकौली-बंथला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। परिजनों ने बताया कि फुलैरा बिजली घर के एसएसओ से विवाद चल रहा था। एसएसओ ने रंजिशन विद्युत लाइन छोड़ दी। जिस कारण लाइनमैन की मौत हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने एवं आरोपी एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर: चारा काटने गए दो युवकों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम खेकड़ा दुर्गेश मिश्रा, सीओ दिलीप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मृतक की हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने एवं आरोपी एसएसओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोल दिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसएसओ को पकड़कर पुलिस को सौंपा
लाइनमैन सोनू की मौत की सूचना पर पूरनपुर नवादा, फुलैरा, सरफाबाद गांव के ग्रामीणों ने फुलैरा गांव में बिजलीघर को घेर लिया। बिजलीघर पर ताला लगाकर भाग रहे एसएसओ राजकुमार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिय। महिलाओं व पुरूषों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। 

जाम से यात्रियों को हुई परेशान
ढिकौली-बंथला मार्ग पर एक घंटा जाम लगने से वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी से महिलाएं व बच्चे बिलबिला गए। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दूसरे रास्तों से वाहनों को निकाला। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: करंट लगने से दो युवकों सहित तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दो लाइनमैनों को दो साल से नहीं मिला मुआवजा
पूरनपुर नवादा गांव के संविदा लाइनमैन कृष्ण और योगेश दो साल पहले रटौल-सरफाबाद मार्ग पर विद्युत लाइन ठीक करते समय झुलस गए थे। ऊर्जा निगम ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें