एसएसपी अजय साहनी ने रविवार को इंस्पेक्टर परतापुर को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मिलावटी तेल मामले में पुलिस की कार्रवाई को सराहा है।
यह भी पढ़ें:
यूपी: तेल के काले खेल में बड़ी कार्रवाई, तेल माफिया धनेंद्र जैन के पास तीन गनर, एक छिना
आईजी आलोक सिंह के निर्देश पर 20 अगस्त को एसपी देहात अविनाश पांडेय व क्राइम ब्रांच की टीम ने परतापुर और टीपीनगर में मिलावटी तेल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने गणपति पेट्रो कैम व पारस केमिकल फैक्टरियों में 2.20 लाख लीटर मिलावटी तेल पकड़ा था। परतापुर थाने में केस दर्ज कर 10 आरोपियों को जेल भेजा था।