फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मचा हड़कंप: धू-धू कर जली वरना कार, चालक ने कूदकर बचाई जान, 25 हजार रुपये जलकर हुए राख

Wed, 29 Sep 2021 09:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक वरना कार धू-धू कर जल गई। कार मालिक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कार में रखे कागजात व 25 हजार रुपये जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
हाईवे पर जली कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खड़ौली चौराहे के पास एक वरना कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर जान बचाई। वहीं देखते ही देखते कार चंद मिनटों में धू-धू कर जल गई।

विज्ञापन


बताया गया कि कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया। वहीं कार मालिक अनुज गोयल ने आनन-फानन में गाड़ी से कूदकर जान बचाई।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में दंपती समेत तीन की मौत, कार के उड़े परखच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज गोयल ने बताया कि शार्ट सर्किट होने के कारण गाड़ी में अचानक से आग लग गई और कार के अंदर रखे कागज व 25 हजार रुपये जलकर राख हो गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। कार मालिक अनुज गोयल ने इसकी सूचना कंकरखेड़ा थाने में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें