फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना के 92 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 92 मरीज मिले, महिला की मौत
विज्ञापन

मेरठ। जिले में शनिवार को 4798 लोगों की जांच में कोरोना के 92 नए मरीज मिले और एक महिला की मौत हो गई। मृतका 52 साल की थीं, वह हृदय रोगी थीं और धन्वंतरि अस्पताल में भर्ती थीं। 195 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय केस 803 हैं। इनमें से 767 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 36 अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें व्यापारी, नौकरीपेशा, छात्र-छात्राएं, पैरामेडिकल स्टाफ और फ्रंटलाइन वर्कर भी शामिल हैं। सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि संक्रमण का फैलाव पहले से कम होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण को कम करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
---
17400 लोगों ने लगवाई कोरोना से बचाव की वैक्सीन
मेरठ। जिले में शनिवार को 17400 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। हालांकि अभी भी जिले में 35123 लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक भी टीका नहीं लगा है। जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के कुल 2562900 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 2527777 लोगों को पहला टीका लग चुका है। यह करीब 98.63 प्रतिशत है। वहीं, इनमें से 1827610 लोगों को दोनों टीके लग चुके हैं। यह करीब 71.3 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग को 10 फरवरी से पहले पहली डोज का लक्ष्य पूरा करना है और दूसरी डोज का लक्ष्य 75 प्रतिशत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
39822 को लग चुका तीसरा टीका
मेरठ। तीसरा टीका (प्रिकॉशन डोज) लगाने का लक्ष्य 52260 का है। अब तक 39822 लोग तीसरी डोज ले चुके हैं। इनमें 60 साल से ज्यादा उम्र के, हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं। इनके अलावा 15 से 17 साल उम्र वर्ग में 145664 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनका टीका लगाने का लक्ष्य 241526 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें