फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रदेश को मिलीं 729 महिला दरोगा, कंधे पर सितारे लगाए तो खुशी से भर आईं आंखें, एडीजी ने ली सलामी

Sat, 16 Mar 2024 03:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : उत्तर प्रदेश को 729 महिला दरोगा मिली हैं। वहीं, महिला दरोगा के कंधे पर सितारे लगाए तो खुशी से आंखें भर आईं।
विज्ञापन
महिला दरोगा के कंधे पर सितारे लगाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लोहिया नगर स्थित कोतवाल धनसिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शनिवार को 729 महिला दरोगाओं की पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे एडीजी ध्रुवकांत सिंह ने परेड की सलामी ली। शपथ ग्रहण के बाद परिजनों ने महिला दरोगाओं के कंधे पर सितारे लगाए तो कई की आंखें खुशी के आंसुओं से भर गईं।

विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद 729 महिला दरोगा पास आउट हुई हैं। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी ध्रुवकांत सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमिश्नर सेल्वा कुमार जे मौजूद रहीं। इस दौरान मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित पासिंग आउट परेड कार्यक्रम का बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया।

यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परेड हुई। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रशिक्षु दरोगाओं ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने संविधान की शपथ ली। विभिन्न गतिविधियाें के टॉपर प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद ट्रेनिंग के बाद परिजनों से मिली महिला दरोगाओं ने जश्न मनाया और उनके साथ अपने प्रशिक्षण के दौरान के अनुभव भी साझा किए। परिजनों ने कंधे पर सितारे लगाकर उन्हें सैल्यूट किया।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें