फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को झटका: सक्रिय कार्यकर्ता शैंकी ने दिया इस्तीफा, पढ़ें- क्यों कहा? भानु प्रताप की होगी करारी हार

Sat, 16 Mar 2024 02:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : सपा के सक्रिय कार्यकर्ता शैंकी वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बाहरी को टिकट देने पर बहुत दुखी हूं।
विज्ञापन
शैंकी वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा द्वारा मेरठ की लोकसभा सीट पर बाहरी को टिकट देने पर सक्रिय कार्यकर्ता शैंकी वर्मा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा लखनऊ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दिया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पार्टी हाईकमान द्वारा मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर बाहरी भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने से मैं बहुत दुखी हूं। साथ ही कहा कि पार्टी हाईकमान ने बाहरी को टिकट देकर कार्यकर्ताओं, नेताओं और मेरठ की जनता का अममान किया है। 

विज्ञापन

इसके अलावा शैंकी वर्मा ने यह भी कहा कि मेरठ सीट से जिस प्रत्याशी को उतारा गया है, उससे ऐसा लग रहा है कि जैसे पार्टी हाईकमान ने मैदान ही छोड़ दिया हो। उन्होंने कहा कि इस प्रत्याशी की करारी हार होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्टी का झंडा, टॉपी और अपना इस्तीफा कोरियर के माध्यम से लखनऊ भेज रहा हूं। कहा कि मेरा इस्तीफा मंजूर किया जाए। आखिर में उन्होंने दो लाइन यह भी बोल दी। 'चिंगारी को हवा देने की आदत नहीं, लेकिन गलत बात पर आग लगाने की हैसियत रखता हूं।'   

यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें