फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई भगवान महावीर जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना/सरधना। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक श्री 108 भारत भूषण जी मुनिराज के ससंघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के हर गली मोहल्ले से होकर जैन मंदिर पहुंची।
सुबह करीब पांच बजे जैन स्थानक से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें धर्मानुरागी बंधु धार्मिक नारे लगाते चल रहे थे। करीब 11 बजे बैंड बाजों, धार्मिक व सामाजिक संदेश देती झांकियां, बग्गियां व स्वर्ण रथ से सुसज्जित रथयात्रा सुभाष चौक स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ की गई। स्वर्ण रथ में भगवान को लेकर बैठने का सौभाग्य लख्मीचंद जैन के परिवार को तथा भगवान के रथ को लेकर चलने का सौभाग्य बूलचंद इंद्र प्रकाश जैन के परिवार को एवं कुबेर इंद्र बनने का अवसर राजेश कुमार, वंश जैन के परिवार को, भगवान पर चंवर ढोने का सौभाग्य राजकुमार जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। रथयात्रा सुभाष चौक, गोल मार्केट, पांडव चौक, सुभाष बाजार आदि से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। जहां पांडुकशिला पर श्रीजी का अभिषेक किया गया। पूजन के पश्चात रथयात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई वापस जैन मंदिर पहुंची। जहां पर अभिषेक-पूजन के बाद विधिवत भगवान को वेदी में विराजमान किया गया। नगर में रथयात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने इस दौरान श्री की अमृतवाणी सुनने का लाभ भी उठाया। महावीर जयंती पर संध्या पर श्री 108 भारत भूषण जी मुनिराज के पावन सान्निध्य में चल रहे धार्मिक संस्कार शिविर का समापन व पुरस्कार वितरण किया गया। रात्रि में भव्यकवि सम्मेलन हुआ। एक शाम शहीदों के नाम में सौरभ जैन सुमन, पंकज जैन अंगार ने जैन दर्शन एवं देशभक्ति कविताओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, प्रीति अग्रवाल व अन्य कवियों ने भी देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विधायक संगीत सोम ने रथ चलाकर किया शोभायात्रा का शुभारंभ
सरधना में बुधवार को जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जयंती के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका उद्घाटन विधायक संगीत सोम ने रथ खींचकर किया। नगर में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। चौक बाजार स्थित जैन मंदिर से श्रीजी की पालकी निकाली गई। अभिषेक पूजन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन भाजपा विधायक संगीत सोम ने रथ चलाकर किया। शोभायात्रा में श्रीजी की पालकी एवं भगवान महावीर की प्रेरणादाई झांकी शामिल हुई। जहां महावीर कीर्ति स्तंभ पर नया पचरंगा जैन ध्वज आरोहित किया गया। तासे, नपीरी घोड़ों, बैंड-बाजे व स्वर्ण का रथयात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। निकाली गई शोभायात्रा में नगर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। जिसमें पंकज जैन, विनोद जैन, सौरभ जैन, प्रदीप जैन, ऋषभ जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, हंस जैन के साथ ही जैन समाज की सैंकड़ों महिलाएं युवतियां भी शोभायात्रा में शामिल हुई। इस दौरान पुलिस सुरक्षा की चाक चौबंद रही। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर पुलिस फोर्स के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य बातें
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
सरधना विधायक संगीत सोम ने रथ खींचकर किया यात्रा का शुभारंभ, विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया


कवि को किया सम्मानित
मवाना। भगवान श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में कवि सम्मेलन में पहुंचे कवि एवं संचालक सौरभ जैन सुमन को मवाना की राष्ट्रीय कवि संगम शाखा ने काव्य दिनकर सम्मान देकर सम्मानित किया। यहां अध्यक्ष कुमार मुनीश अक्स, अमल खटीक, अजीत शर्मा, इंद्र अरोरा, अमिता, संजय भटनागर, गौरव राणा, विदित रस्तोगी, प्रतीक शर्मा, अक्ष कुमार, मयूर रस्तोगी आदि मौजूद रहे।-शरद गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें