फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के बेटे की हत्या में 50 हजारी रहीम को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा के बेटे की हत्या में 50 हजारी रहीम को जेल भेजा
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। रिटायर्ड दरोगा प्रताप सिंह के बेटे मनोज की हत्या के मामले में नामजद 50 हजारी रहीम को ब्रह्मपुरी पुलिस ने बृहस्पतिवार जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में दो लोगों ने नाम रहीम ने बताए हैं।
एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने शॉप्रिक्स मॉल स्थित सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया की 21 सितंबर 2018 को ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के गौरीपुरा निवासी रिटायर्ड दरोगा के बेटे मनोज कुमार की हत्या हुई। सट्टा खेलने की पोल खुलने की डर से आरोपियों ने मनोज की हत्या की और उसकी लाश गंगनहर में फेंक दी थी। इस मामले में पुलिस ने इमरान, फिरोज व सलीम की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया था। रहीम पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ नोएडा ने रहीम को पकड़कर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सौंप दिया। रिटायर्ड दरोगा प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने पूूरी प्लानिंग करके उसके इकलौते बेटे की हत्या की है। चार आरोपी जेल जा चुके हैं और दो फरार हैं। एएसपी का कहना है कि जिनके नाम सामने आएंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। रहीम ने 6 जून 2009 को उसने दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अनीस नामक व्यक्ति की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। इस केस में वह 4 साल तक जेल में बंद रहा। 2018 में दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अवैध हथियार संग पकड़ा गया और फिर चार महीने जेल चला गया। जेल से छूटकर वह दिल्ली आ गया और सट्टा खेलने लगा। इसी दौरान उसने ब्रहमपुरी में हत्या की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें