फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब की गिरफ्तारी के लिए लगाईं 5 टीमें, कई जगह दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
याकूब की गिरफ्तारी के लिए लगाईं 5 टीमें, कई जगह दबिश
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के गिरफ्तारी वारंट के बाद पुलिस पांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने सोमवार को याकूब परिवार की तलाश में कई जगह दबिश दी।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि याकूब परिवार की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। याकूब कुरैशी की अवैध मीट फैक्टरी में रखे हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत के मीट का निस्तारण कराने के लिए कोर्ट में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने याकूब के घर दो बार नोटिस भेज दिया गया है पर इसका कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

दिल्ली और राजस्थान में दबिश
याकूब अपने रिश्तेदारों के यहां दिल्ली या राजस्थान में हो सकते हैं। पुलिस ने दिल्ली राजस्थान समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की। याकूब के करीबी व रिश्तेदारों को भी पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने संरक्षण दिया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
एक साथ है पूरा परिवार
पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के दौरान याकूब व उनके परिवार के मोबाइल नबंरों की सीडीआर निकाली थी। इसमें याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज के मोबाइल की लोकेशन एक साथ ही मिली थी। इससेे अंदेशा है कि याकूब परिवार एक साथ ही एक ही जगह पर छुपा हो सकता है। चारों के मोबाइल नंबर बंद हैं।
विज्ञापन

कसता जा रहा शिकंजा
याकूब का गिरफ्तारी वारंट लेने के बाद अब कुर्की की तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस की दबिश भी लगातार जारी है। याकूब की घेराबंदी के लिए पांच टीम पुलिस की गठित कर दी है। याकूब ने कोई भी जवाब पुलिस को नहीं दिया है।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें