फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर ट्रेफिक का बजा बैंड, 40 हजार वाहन निकले तो लग गया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल से गुजरे 40 हजार वाहन, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। गंगा स्नान के कारण शुक्रवार को दिल्ली देहरादून हाईवे से लेकर अन्य संपर्क मार्गों पर सुबह से देर रात तक जाम के हालात रहे। सिवाया टोल पर ही करीब 40 हजार वाहन गुजरे। टोल पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाने के बावजूद यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाम लग गया। जाम के दौरान वाहन रेंगते हुए नजर आए। जाम इतना अधिक रहा एक लेन रिवर्स चलानी पड़ी। इसके बाद भी हाईवे पर दोनों और लंबा जाम लगा रहा।
शुक्रवार को हरिद्वार और गढ़ गंगा में स्नान के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। इसके चलते सुबह आठ बजे से लेकर देर रात तक भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कभी तीन तो कभी चार घंटे का जाम रुक-रुककर लगता रहा।
विज्ञापन

--
गांवों में भी फंसे वाहन, परेशान हुए ग्रामीण
मोदीपुरम। टोल से बचने के लिए काफी संख्या मेें वाहन सिवाया, भराला, झाल और दुल्हैड़ा में भी बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। इसके चलते इन गांवों के लोगों को भी दिनभर परेशानी से जूझना पड़ा। खिर्वा कट पर भी काफी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

--
गंगा स्नान के चलते शुक्रवार को टोल पर जाम था। जाम में एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन को निकालने के लिए अतिरिक्त टोल कर्मी लगाए गए थे, जिससे कोई गाड़ी न फंसे। लेन में हैंड मशीन लेकर भी टोलकर्मी खड़े किए गए। -प्रदीप चौधरी, टोल प्लाजा मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें