फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज रहित विवाह कर समाज को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज रहित विवाह कराया, राष्ट्रगान से शुरू हुआ समारोह
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। कंकरखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को विशाल और रेणू का अनूठा शादी समारोह हुआ। इस आयोजन में दान दहेज का बड़ा दिखावा नहीं था। समारोह की शुरूआत भी राष्ट्रगान से हुई। वर और वधू के परिवारों ने दहेज रहित शादी का संदेश दिया। शुक्रवार को क्षेत्रवासी नरेंद्र सिंह के बेटे विशाल की शादी बागपत रोड स्थित रघुनाथपुर गांव निवासी युवती रेणू के साथ हुई।
दूल्हे विशाल के पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्रांति गुरु चंद्रमोहन की प्रेरणा से यह आयोजन हुआ है। वह लगातार दहेज रहित शादी के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विशाल ने बताया कि शादी या अन्य समारोह के नाम पर समाज में काफी दिखावा किया जा रहा है। ऐसे में मध्यम से गरीब वर्ग के लोगों को बेटियों की शादी में काफी परेशानी होती है। समाज में भी सही संदेश नहीं जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दहेज रहित शादी होनी चाहिएं और बेटियों को घर और ससुराल में सम्मान मिलना चाहिए। दुल्हन पक्ष ने भी दहेज रहित विवाह पर खुशी जाहिर की। वहीं, समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी मीनाक्षी ने शादी में पहुंचकर दूल्हा- दुल्हन को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महेंद्र सिंह, प्यारेलाल एडवोकेट, जयपाल सिंह, राहुल अजय, विकास, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें