फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर चार साल का मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर मासूम घायल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अहमदनगर गली नंबर पांच निवासी चार वर्षीय मासूम मुन्ना छत से गिरकर घायल हो गया। वह छत पर अपने पिता शादाब के साथ पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान छत पर पड़े मांझे में उलझने से यह हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने मुन्ना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन

अहमदनगर निवासी शादाब अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसके पास ही उसका चार साल का बेटा भी था। इसी दौरान मासूम का पैर छत पर पड़े मांझे में उलझ गया, जिससे वह छत से नीचे गिर पड़ा। शोरशराबा होते ही आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज जारी है। हादसे का पता चलने पर थाना पुलिस ने भी पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें