फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में पहली बार 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजन में पहली बार 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान
विज्ञापन

मोदीपुरम। होली के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते दिनभर मौसम बेहद गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। यह 39 से 40 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा। 10 मार्च के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को तापमान सामान्य से करीब 5 से 6 डिग्री अधिक रहा। यह फसलों के लिए सही नहीं है। मौसम कार्यालय पर शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जल्द ही तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात को मौसम में भी बदलाव दिखाई देगा और दिन में भी गर्मी का असर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें