महंगे हुए गैसे सिलंडर और पेट्रोल-डीजल
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना के बाद अब महंगाई की मार से सब परेशान हैं। 2020 के मुकाबले इस दिवाली रसोई गैस, पेट्रोल, सीएनजी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर पर बीते 351 दिन में 305 रुपये बढ़े हैं। कॉमर्शियल रसोई गैस के दामों तो सोमवार को ही 266 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ने का असर भी नाश्ते से डिनर तक पर पड़ने वाला है।
प्राइवेट जॉब करने वाले शास्त्रीनगर के विकास बताते हैं कि पहले औसतन एक हजार रुपये के पेट्रोल में एक सप्ताह कार चल जाती थी। अब चार दिन ही काम चल पाता है। रामबाग कॉलोनी निवासी गृहिणी साजिदा अतीक कहती हैं कि रसोई गैस सिलिंडर की महंगाई ने घर का बजट ही बिगाड़ दिया है। दीपावली पर 14 नवंबर 2020 में घरेलू गैस रसोई गैस सिलिंडर 305.50 रुपये का था जो इस बार 897.50 पैसे का मिल रहा है।
रेस्टोरेंट संचालक मिर्जा शहबाज बेग बताते हैं कि रोजाना दो कॉमर्शियल सिलिंडर की खपत है। एक साल में 835 रुपये बढ़े हैं। इससे रोजाना 1675 रुपये ज्यादा की मार पड़ रही है। ग्राहकों के लिए तत्काल रेट नहीं बढ़ा सकते। मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा कहते हैं कि डीजल के दाम में एक साल में करीब 26 रुपये बढ़े हैं। इसका असर पूरे कारोबार पर पड़ा है।
यह भी पढ़ें: देवबंद: कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की जमकर पिटाई, महिलाओं ने आरोप लगाकर दी तहरीर, ये है पूरा मामला
यूं आया दामों में उछाल
14 नवंबर 2020 1 नवंबर 2021
घरेेलू गैस सिलिंडर - कॉमर्शियल - घरेलू गैस सिलिंडर - कॉमर्शियल
592 रु. - 1157 रु. - 897.50 रु. - 1992 रु.
पेट्रोल - डीजल - पेट्रोल - डीजल
81.25 - 70.67 - 106.67 - 98.64
सीएनजी - 56.75 प्रति किलो, - 63.50 प्रति किलो
सिलिंडरों की खपत पर भी असर
गैस पर लगातार महंगाई से गैस सिलिंडरों की खपत कम हो गई है। गावों से जुड़ी गैस एजेंसियों पर इसका असर काफी अधिक देखा जा रहा है। शहर में पीएनजी की वजह से ग्राहक कम हुए हैं।
- अजीत टंडन, महामंत्री उप्र गैस वितरक संघ।