फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दीपोत्सव पर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, सादा कपड़ों में गश्त करेगी पुलिस

Tue, 02 Nov 2021 01:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

त्यौहारी सीजन में इन घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है। अब जब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सख्ती दिखाई है तो थानाध्यक्ष व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Meerut markets, market, दीपावली की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार सुरक्षित हों और लोग त्यौहारों पर बेखौफ खरीददारी के लिए निकल सकें, ऐसी व्यवस्था तैयार करना पुलिस के लिए चुनौती बना है। एसएसपी की हिदायत के बाद सोमवार को सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन करते दिखे। बाजारों के साथ-साथ चोर रास्तों की घेराबंदी को भी प्लान में शामिल किया गया है, ताकि अपराधी बच न सके।
विज्ञापन


कई थाना क्षेत्र तो ऐसे रहे, जहां मोबाइल, पर्स या चेन लूट की वारदात आम हो गई। त्यौहारी सीजन में इन घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है। अब जब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सख्ती दिखाई है तो थानाध्यक्ष व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। सोमवार को थानेदारों ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों का रूख किया और सुरक्षा पर चर्चा की। व्यापारियों से भी बात की गई और उनसे सुझाव भी लिये गये। जिन बाजारों में दीपावली मेला लगा है, वहां के लिए खास सुरक्षा प्लान तैयार हुआ है।

यह भी पढ़ें  कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


रास्तों पर भी होगी पुलिस: पुलिस ने पहली बार बाजारों के साथ-साथ उन रास्तों की ओर भी रूख किया है, जिनके जरिए अपराधी वारदात कर आराम से फरार होते रहे हैं। नौचंदी, मेडिकल, कोतवाली, सिविल लाइन, टीपीनगर आदि थाने ऐसे हैं, जहां इन रास्तों की भरमार है। इन रास्तों पर फैंटम पुलिस एक्टिव रहेगी।

सादे कपड़ों में भी गश्त करेगी पुलिस: दीपावली पर आबूलेन, सदर बाजार, सेंट्रल मार्केट, नंगला बट्टू, भैंसाली मैदान सहित कई स्थानों पर मेले लगे हैं। खूबसरती से बाजारों को सजाया गया है। इन बाजारों की सुरक्षा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सादे कपड़ों में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों के हाथों में सौंपी गई है।
विज्ञापन


 
बाजारों की सुरक्षा को लेकर सभी थानाध्यक्षों को हिदायत दी गई है। प्लान तैयार हो चुका है। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ जल्द व्यवस्था अमल में लायी जाएगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें