महाजनसंपर्क अभियान के अंतिम दिन जुटे 106 नेता
मेरठ। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तीसरे और अंतिम दिन पार्टी के 106 नेताओं ने अलग-अलग वार्डों में जाकर जनसंपर्क किया। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से सात बजे तक चले इस अभियान में पार्षद प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी सहित प्रदेश, क्षेत्र और महानगर के तमाम पदाधिकारियों के साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को अलग-अलग वार्ड की जिम्मेदारी दी गई। वहीं दूसरी तरफ महापौर प्रत्याशी कांता कर्दम ने रोड शो के जरिये सुबह 10 बजे वार्ड 13 के जयभीम नगर से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान वह मेडिकल क्षेत्र, जागृति विहार के सभी सेक्टर सहित शास्त्रीनगर के भी कुछ क्षेत्रों में घूमीं। वहीं काजीपुर, बुढेरा जाहिदपुर, फतेहउल्लापुर, लिसाड़ी, रिठानी और शताब्दीनगर तक उनका जनसंपर्क अभियान चला। इसमें सुरेंद्र भड़ाना, सचिन त्यागी, ब्रजेश त्यागी, अंकुर राणा, संजना वत्स रस्तोगी, ममता त्यागी, हेमा पंत, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।