साधन सहकारी समिति परीक्षितगढ़ में सभापति चुने गए शरद पंवार अपने भाइयों के साथ सांसद कुंवर भारतेंद्र के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। वहीं, सांसद निधि से बनाए जा रहे क्षेत्र के ग्राम पूठी, बढ़ला, दयालपुर मार्गों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
नगर स्थित साधन सहकारी समिति सभापति चुनाव में जीत हासिल करने पर बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सभापति शरद पंवार, सभासद मुनेंद्र गुर्जर, कामेश गुर्जर समर्थक के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कहा कि शरद ने सभापति पद का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से क्षेत्र के ग्राम पूठी से खाईखेड़ा मार्ग, बढ़ला-सौंदत्त मार्ग एवं दयालपुर से अमरसिंहपुर मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महाभारतकालीन ऋंग ऋषि आश्रम का सौंदर्यीकरण कराने के लिए दो करोड़ 87 लाख रुपये मंजूर कराए गए हैं। इसे आश्रम का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। परीक्षितगढ़ स्थित ऐतिहासिक गांधारी तलाब परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। परीक्षितगढ़ को पर्यटन स्थल घोषित कराने के लिए पर्यटन मंत्री से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नवीन त्यागी ने किया। इस मौके पर चेयरमैन अमित मोहन टीपू, जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान गुर्जर, रणपाल गुर्जर, गुड्डू गोला, सुदेश गुर्जर, रामकुमार नागर, ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी आदि मौजूद रहे।
नगर के आशेनाथ आश्रम पर संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि संत रविदास की भक्ति से लोगों को सीख लेनी चाहिए। क्योंकि वे सच्चे संत थे। उन्होंने कहा कि मन चंगा, तो कटौती में गंगा, लेकिन आज के युवा भटक रहे हैं। इस मौके पर सभासद देवीदास गौतम, महिपाल, विष्णुशरण, रतिराम, केशव प्रसाद, पिंटू आदि का विशेष सहयोग रहा।
मुख्य बातें
सांसद कुंवर भारतेंद्र ने विकास कार्यों का उद्घाटन किया
रविदास सच्चे संत थे, युवा उनसे सीख लें