खरखौदा। कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई।
महिला महाविद्यालय में संत शिरोमणि रविदास जंयती पर व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या रेखा रानी तिवारी ने संत रविवादास के चित्र पर पुष्पांजलि आर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला।
प्राचार्या ने बताया कि संत रविदास महान दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक एवं ईश्वर के अनुयायी थे। संत रविदास के उपदेश समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए अध्याधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संत कबीरदास के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जन्म एवं व्यवसाय को महत्व न देकर कर्म को प्रधान बताया। इससे स्पष्ट है कि व्यक्ति को उसके विचार एवं समाज हित से प्रेरित कार्य ही महान बनाते हैं। इस दौरान कई छात्राओं ने संत कबीरदास के दोहे भी सुनाये। इस मौके पर डा. नीलम सिंह, डा. एमसी शर्मा, डा. राधेश्याम सिंह आदि ने भी संत कबीरदास का जीवन परिचय कराया। इस मौके पर डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. सुरभि, डॉ. शैलजा, डॉ. प्रियंका सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।