फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध् समिति सदस्य ने कालिज प्रबंधक की शिकायत मंडल आयुक्त से कर चुनाव में धाधली का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद्रा। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य ने प्रबंधक पर जिलाधिकारी द्वारा घोषित समिति चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंडलायुक्त से इसकी शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधक ने बिना निर्वाचन अधिकारी के चुनाव दर्शाकर प्रबंध समिति पर कब्जा कर लिया है। डीएम के आदेश की अवहेलना करने वालों की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम ललियाना निवासी तसवीर अली ने मंडलायुक्त को पत्र सौंपकर बताया कि उनके यहां स्थित मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने प्रबंध समिति का चुनाव घोषित किया था। उन्होंने छिलौरा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। प्रबंधक ने चुनाव अधिकारी को गंभीर रूप से बीमार बताकर तय तिथि के चुनाव स्थगित कर दिया था। इसके बाद प्रबंधक ने कुछ दिन पश्चात चुपचाप तरीके से प्रबंक समिति का चुनाव दर्शाकर दस्तावेज बनाए। उन्होंने फर्जी चुनाव अधिकारी दर्शाकर प्रबंध समिति घोषित कर दी। इतना ही नहीं फर्जी छात्र संख्या दर्शाकर संस्था को गर्त में पहुंचा दिया है। इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें