सरधना। ईकडी निवासी महिला ने अपनी ससुराल वालों से ही बेटे की जान को खतरा बताया है। महिला का कहना है कि उसका घरेलू हिंसा का एक वाद कोर्ट में चल रहा है। इसी मुकदमे में उसके पति राकेश पर तीन लाख रुपये की खर्चे की रिकवरी बकाया है। महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चों में एक लड़की (11 वर्ष) उसके पास है। एक बेटा अनमोल (12 वर्ष) और एक बेटी एकता (16 वर्ष) उसके जेठ के पास हैं। बेटे अनमोल ने उसे फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। वह बेटे को लेने ससुराल गई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। सीओ ने मामले की जांच कराने की बात की है।