फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार से पांच फर्जी आईडी बनाकर एमडीए से 700 मानचित्र पास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक फर्जी आईडी से पास करा लिए 150 मानचित्र, जांच शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ऑनलाइन बिल्डिंग अप्रूवल सिस्टम में सेंधमारी कर फर्जी आईडी बनाकर मानचित्र स्वीकृत होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने एमडीए कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। आर्किटेक्ट एसोसिएशन अध्यक्ष अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में आर्किटेक्ट ने एमडीए सचिव प्रवीणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस मामले की जांच का आश्वासन देते हुए दस जुलाई तक कार्रवाई करने के लिए कहा है।
सरकार ने 300 वर्ग मीटर के एकल आवासीय भवनों के मानचित्र आर्किटेक्ट के एक क्लिक पर स्वीकृत करने की सुविधा दी थी। आर्किटेक्ट एसोसिएशन का कहना है कि बांदा और गोरखपुर के आर्किटेक्ट की आईडी पर नक्शे पास हो रहे हैं। इसमें एक फर्जी आईडी की पुष्टि हो चुकी है। जिससे 150 मानचित्र पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चार-पांच अन्य फर्जी आईडी को भी सचिव को सूचित किया गया है। अगर इनकी जांच भी साइबर सेल से करा दी जाए तो अनुमानित मानचित्र की संख्या 700 पहुंच सकती है। आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि बांदा, उन्नाव, गोरखपुर, झांसी, मैनपुरी समेत विभिन्न जनपदों में आर्किटेक्ट की आईडी पर सेल्फ अप्रूवल सिस्टम के तहत नक्शे दाखिल कर दिए गए जो स्वीकृत भी हो गए। कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया गया। एमडीए सचिव ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी शामिल है तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें