मेरठ। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), मानव संसाधन विकास मंत्रालय और आईसीटी एकेडमी की ओर से मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मे चल रहे दो दिवसीय रोजगार मेले का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन 557 छात्रों को रोजगार दिया गया। प्रदेश के 10 से अधिक विवि के छात्रों ने भाग लिया। 1 हजार से अधिक छात्रों में से 557 का चयन किया गया।
बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, बीमा सेक्टर, वेब डेवलपर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, डाटा रिसर्च, ऑटोमोबाइल सेल्स एंड कस्टमर हैंडलिंग, डिजिटल मार्केटिंग की जॉब मिली। मेले में सीसीएसयू के वीसी प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि अपनी मातृभाषा से सदैव लगाव रखें। अंग्रेजी सीखें, कौशल विकास करें, लेकिन मातृभाषा का भी सम्मान करें। उन्होंने कहा कोई भी नौकरी छोटी नहीं होती, जो भी अवसर मिले उसे ले लेना चाहिए। छात्रों को स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप योजना के बारे में प्रेरित किया। एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. संजीव माहेश्वरी, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा, अजय चौधरी, प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर आकांक्षा अग्रवाल, सुनीत शर्मा व नवीन कौशिक ने सहयोग दिया।