आईएमए के चिकित्सकों ने बैडमिंटन में दिखाए जौहर
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ बैडमिंटन टूर्नामेंट
मेरठ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को आईएमए के चिकित्सकों का बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आईएमए मेरठ शाखा अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन, सचिव डॉ. संदीप जैन ने इसका उद्घाटन किया। इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र वर्ग में डॉ. अजय जैन विजेता रहे। डॉ. वीके गर्ग रनर रहे।
45 से 60 साल उम्र वर्ग में डॉ. अजय भटनागर विजेता रहे और डॉ. सत्यकाम खरे रनर रहे। 45 साल से कम उम्र वर्ग में डॉ. सौरभ अग्रवाल विजेता, डॉ. संजीव त्यागी रनर रहे। महिलाओं में डॉ. ललिता विजेता रहीं। मैंस डबल में डॉ. सौरभ अग्रवाल और डॉ. भानू प्रताप सिंह विजेता रहे, डॉ. सत्यम खरे और डॉ. मूर्ति रनर रहे। मिक्सड डबल में डॉ. लोकेश कुमार और डॉ. ललिता विजेता, डॉ. भानू प्रताप सिंह और डॉ. डिंपल मलिक रनर रहे। 14 साल से ज्यादा बालक वर्ग में लव प्रथम और कुशाग्र भारद्वाज द्वितीय रहे। बालक वर्ग में सोमिल जैन प्रथम, कुशाग्र द्वितीय, 10 साल से कम उम्र वर्ग में सौर्या सिंह प्रथम, नित्यांश रनर रहे। गर्ल्स 14 साल से ज्यादा वर्ग में निशिता जैन प्रथम, 10 से 14 साल उम्र वर्ग में वैश्वी प्रथम, अयाती सिंह द्वितीय, 10 साल से कम वर्ग में दिविशा और अनुशा टॉप दो रहे। यह टूर्नामेंट कराने में डॉ. अंबेश पंवार आदि का सहयोग रहा।