फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन का तार टूट कर गिरा, घोडे की मौत, तांगे मे लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तांगा चालक ने नीचे कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

लोईया-मामूरी मार्ग पर बुधवार अल सुबह हुआ हादसा
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। लोईया-मामूरी मार्ग पर हाईटेंशन तार टूटकर रास्ते में गिर गया। उसकी चपेट में आने से एक घोडे़ की मौत हो गई जबकि तांगे में आग लग गई। तांगा चालक ने नीचे कूदकर जान बचाई। इसके अतिरिक्त रास्ते पर एक दर्जन से ज्यादा लोग टूटे तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पीड़ित तांगा चालक ने विद्युत विभाग कर्मचारियों के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लोईया गांव निवासी जयप्रकाश महलका के एक भट्ठे पर तांगा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। वह बुधवार अल सुबह तांगा लेकर लोईया-मामूरी मार्ग से होता हुआ महलका भट्ठे पर जा रहा था। इसी दौरान मार्ग से ऊपर से एचटी तार टूटकर तांगे पर आ गिरा। हाईटेंशन करंट लगने से घोडे़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तांगे में आग लग गई। किसी तरह आनन-फानन में जयप्रकाश ने तांगे से कूदकर जान बचाई। बताया कि हादसे के दौरान मार्ग से गुजर रहे एक दर्जन से ज्यादा लोग करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इसके बाद लोगों ने दुर्घटना की जानकारी उर्जा निगम अधिकारियों को देकर लाइन बंद कराई। पीड़ित ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसओ रितेश कुमार ने बताया कि मामले की जंाच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें